Breaking News

शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; सरकार ने फिर दिया बातचीत का ऑफर

  1. शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ने का ऐलान किया. इसके जवाब में हरियाणा पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है. आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने. साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं. 
  2.  हरियाणा पुलिस ने कहा है कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आज किसी किसान की मौत नहीं हुई है. ये महज एक अफवाह है. दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है.
  3.  किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने पांचवें दौर की बातचीत के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दे जैसे की MSP की मांग,  पराली का विषय, FIR पर बातचीत समेत सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने किसान नेताओं को चर्चा के लिए दोबारा आमंत्रित किया और कहा कि शांति बनाए रखना जरूरी है.
  4.  किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभी बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद है. सुरक्षा के मद्देनजर 700 जवानों को तैनात किया गया है. पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू है. पंजाब से हरियाणा की तरफ भारी मशीनों को नहीं जाने दिया जा रहा है. 
  5. किसान शंभू बॉर्डर पर दीवारों को काटने वाली पोकलेन मशीनें लेकर पहुंचे हैं. लेकिन हरियाणा पुलिस को ये मशीनें जब्त करने का आदेश पहले ही दे दिया गया है. किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 
  6.  किसानों के विरोध पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "किसी भी चीज का समाधान लगातार बातचीत से ही निकाला जा सकता है. मैं किसान संगठन से अपील करता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान निकालने के लिए बातचीत के रास्ते आगे बढ़ें."
  7. इस बीच कुरूक्षेत्र के रणदीप तंवर ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में किसान आंदोलन को लेकर पिटीशन दायर की है. उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो कल सुबह इस पर सुनवाई करेंगे. 
  8.  किसानों की मांग है कि MSP पर गारंटी कानून बनाया जाए और स्वामीनाथम आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए. किसानों और खेतिहारी मजदूरों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाए. बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी न हो और किसानों के लोन माफ किए जाएं. 
  9. पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को जवाब देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शंभू और धाबी-गुर्जन बॉर्डर पर लोगों को इकट्ठा होने देने की बात पूरी तरह गलत है. अब तक हरियाणा पुलिस के द्वारा चलाएं आंसू गैस शेल्स, रबर बुलेट्स, फिजिकल फोर्स और ड्रोन से 160 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, उसके बाद भी पंजाब सरकार ने जिम्मेदारी के साथ लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को बनाए रखा है. पंजाब के 2000 पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने की ओर काम कर रहे हैं.
  10. किसान आंदोलन की वजह से गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर भी जाम के हालात हैं. दिल्ली पुलिस की चेकिंग करने के चलते लंबा जाम लग गया है. जाम. ट्रैफिक को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने फिलहाल बैरिकेट हटवा दिए हैं. बैरिकेट हटने के बाद वाहनों  की स्पीड तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस जाम खुलवाने के लिए बॉर्डर पर मौजूद है. 


from NDTV India - India https://ift.tt/q7z4NGw

No comments