कांग्रेस ने अलका लांबा को महिला शाखा का प्रमुख बनाया, वरुण चौधरी बने एनएसयूआई के प्रमुख
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का प्रमुख बनाया.
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था. युवा अवस्था में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाली लांबा वर्ष 1995 में बतौर एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष चुनी गयी थी.
लांबा, 2014 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयी थी लेकिन वह 2019 में वापस अपनी पुरानी पार्टी में लौट आई थी. वह वर्ष 2015 में चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं.
ये भी पढे़ं:-
दाऊद इब्राहिम की एक प्रॉपर्टी 2 करोड़ में तो दूसरी 3 लाख में हुई नीलाम, दो की किसी ने नहीं लगाई बोली
from NDTV India - India https://ift.tt/ju4Cxd0
No comments