Breaking News

'भाजपा को जानो' पहल के तहत दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ ANC का शिष्टमंडल भारत पहुंचा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निमंत्रण पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एनसीपी) के वरिष्ठ नेताओं का चार सदस्यीय शिष्टमंडल राजधानी दिल्ली पहुंचा. 'भाजपा को जानो' पहल के तहत यह शिष्टमंडल मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा.

पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान शिष्टमंडल के सदस्य और भाजपा नेता अपने-अपने दलों की विचारधारा और उसके कामकाज पर जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में एएनसी के महासचिव फिकिले मबलूला, मंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य एल्विन बोट्स, वरिष्ठ नेता चेसलिन एडवर्ड मोस्टर और पार्टी कार्यालय के प्रमुख फिलिप मुसेकवा शामिल हैं.

नड्डा ने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से विदेशी राजनयिकों को पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए ‘‘भाजपा को जानो'' पहल की शुरूआत की थी और तब 13 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की थी. इसके बाद से भाजपा अध्यक्ष विभिन्न देशों के राजनयिकों और पार्टी नेताओं से लगातार संवाद करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के शहरी विकास मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

ये भी पढ़ें- दिल्ली में श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार



from NDTV India - India https://ift.tt/9X4ZYB7

No comments