"हमारा हर प्रयास अगले हजार साल के भारत की नींव को मजबूत करेगा": 'स्मार्ट इंडिया हैकथॉन' में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है और प्रौद्योगिकी का आयात न करना या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना भारत का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार है और दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कम लागत वाला गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ व व्यापक समाधान प्रदान कर सकता है.'
‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन' के भव्य समापन के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत को किसी भी प्रौद्योगिकी का आयात करने की जरूरत न हो या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.'
प्रधानमंत्री ने समस्या-समाधान क्षमताओं और जटिल चुनौतियों से निपटने में सरलता के लिए युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की.
उन्होंने कहा, ''आज हम समय के उस निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां हमारा हर प्रयास अगले हजार साल के भारत की नींव को मजबूत करेगा.''
ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के लिए खरगे के नाम का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'जीत के बाद करेंगे तय'
from NDTV India - India https://ift.tt/EY4dsqC
No comments