Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर वहां के प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद से बात की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद, हिंसा और जनहानि के संबंध में चिंताएं साझा कीं.

टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर मेरे भाई प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद के साथ अच्छी बातचीत हुई.'उन्होंने कहा, 'हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद, हिंसा और जनहानि के संबंध में चिंताओं को साझा किया. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.”

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/habyMet

No comments