Breaking News

विमान सेवा पर कोहरे का असर, पिछले तीन दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर बदले गए 60 उड़ानों के मार्ग

दिल्ली हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं और लगभग 60 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए तथा कई विमानों ने देर से उड़ान भरी. हवाई अड्डा के सूत्रों ने बताया कि 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर को सुबह छह बजे के बीच खराब मौसम के कारण कुल 58 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए. सूत्रों के मुताबिक, इन उड़ानों में ज्यादातर घरेलू उड़ानें थीं. सूत्रों ने दावा किया कि ज्यादातर उड़ानों के मार्ग परिवर्तित करने पड़े क्योंकि पायलटों को कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था.

सूत्रों ने बताया कि इस अवधि के दौरान इंडिगो की कम से कम 13 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए जबकि एयर इंडिया और स्पाइसजेट की 10-10 उड़ानों के मार्गों को परिवर्तित किया गया. सूत्रों के मुताबिक, अन्य उड़ानों में विस्तार की पांच, अकासा एअर की तीन और एलायंस एअर की दो उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए. उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और इंदौर सहित अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - India https://ift.tt/u0rbmto

No comments