अभिनेता शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड-गैंगस्टरों से खतरा, दी गई Y+ सिक्योरिटी
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा Y+ सिक्योरिटी कवर दिया गया है. Y+ सिक्योरिटी के तहत 6 हथियारबंद जवान 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे. इससे पहले शाहरुख खान के साथ दो सिक्योरिटी फोर्स रहते थे.
बता दें कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि शाहरुख खान को जान का खतरा है. पता चला है कि हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख खान अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर हैं.
पुलिस के मुताबिक, शाहरुख खान ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को अपनी फिल्म 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी दी थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाने का फैसला किया.
शाहरुख खान से पहले सलमान खान को भी Y+ सिक्योरिटी दी गई थी. पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी कवर दिया गया था.
महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी के अनुसार, सिक्योरिटी कवर उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्हें जान का खतरा होता है. ऐसे मामलों में, नागरिकों को सुरक्षा के लिए फीस देना पड़ता है या सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना पड़ता है.
from NDTV India - India https://ift.tt/QDGit6n
No comments