Breaking News

Indian Air Force Day 2023: वायुसेना का संगम पर एयर शो, मिलेगा नया ध्‍वज

भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध प्रयागराज में भारतीय वायुसेना के "वायु योद्धाओं "का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.. हमारे देश में प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष भारत अपना 91वां वायुसेना दिवस मना रहा है. इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी, जिसके बाद से इस दिन को प्रत्येक वर्ष इसी तारीख को मनाया जाता है. 

आज आठ अक्टूबर भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज हो गया. यह एक ऐतिहासिक दिन है, जब वायुसेना को अपना नया ध्वज मिला है. बता दें कि नौसेना द्वारा अपने औपनिवेशिक अतीत को छोड़कर ध्वज में बदलाव करने के एक साल से अधिक समय बाद वायुसेना ने यह कदम उठाया है. वायुसेना के नए ध्वज में सबसे ऊपर दाएं कोने में भारतीय वायुसेना का चिह्न है.

भारतीय वायु सेना दिवस के कार्यक्रम की थीम इस बार... IAF– Airpower Beyond Boundaries यानि कि भारतीय वायु सेना - सीमाओं से परे वायु सेना निर्धारित की गई है. संगम क्षेत्र में एयर शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेहद शानदार और आधुनिक चिनूक, चेतक, जगुआर, अपाचे, राफेल समेत कई विमान आपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :- 


 



from NDTV India - India https://ift.tt/WtqGY6D

No comments