Breaking News

आतंकी कृत्य चाहे मुंबई या किबुत्ज बेरी में हो, गैर-कानूनी व अनुचित है : ब्लिंकन

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को कहा कि सभी तरह के आतंकी कृत्य गैर-कानूनी और अनुचित हैं, चाहे ये लश्कर-ए-तैयबा या हमास के द्वारा मुंबई अथवा किबुत्ज बेरी में अंजाम दिया जाए. हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद पश्चिम एशिया की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने यह टिप्पणी की.

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘जैसा कि इस परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बार-बार कहा है कि आतंकवाद के सभी कृत्य गैरकानूनी और अनुचित हैं. ये गैरकानूनी और अनुचित हैं, फिर चाहे क्यों ना ये नैरोबी या बाली... इस्तांबुल या मुंबई, न्यूयॉर्क या किबुत्ज बेरी में लोगों को निशाना बनाते हों.''

उन्होंने कहा, ‘‘ये गैरकानूनी और अनुचित हैं, चाहे आतंकवादी कृत्य आईएसआईएस, बोको हराम, अल शबाब, लश्कर-ए-तैयबा या हमास द्वारा क्यों ना किए गए हों.''

ये भी पढ़ें:- 
चीन ने दो महीने से लापता रक्षा मंत्री को हटाने की घोषणा की, वित्त मंत्री भी बदले गए

भारत 2030 तक जापान को पछाड़कर एशिया में बन जाएगा दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : S&P ग्लोबल



from NDTV India - India https://ift.tt/mp53ulW

No comments