Breaking News

शरद पवार की अजित पवार को लेकर की गई भविष्यवाणी से एनसीपी के दोनों गुट आमने-सामने

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की ओर से अजित पवार को लेकर की गई भविष्यवाणी ने एनसीपी के दोनों गुटों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है. एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे में अपने के बयान में कहा था कि अजित पवार अगर सीएम बने तो उनके गले में पहला हार मैं खुद डालूंगी. सुप्रिया के बयान पर अकोला में जब शरद पवार से उनकी प्रतिक्रिया पत्रकारों ने जानी तो सीनियर पवार ने कहा अजित पवार का सीएम बनने का सपना, सपना ही रहेगा, पूरा नहीं होगा. पवार के बयान के बाद अजित पवार समर्थक की ओर से भी जवाब देने में देरी नहीं की गई.

अजित पवार समर्थक विधायक अमोल मिटकारी ने कहा, शरद पवार को लेकर राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि पवार साहब जो बोलते हैं उसका बिलकुल उल्टा होता है.उसी तर्ज़ पर ये बयान हम ले रहे हैं. अजित पवार गुट की महिला विंग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकार ने सुप्रिया सुले के बयान पर कहा कि सुप्रिया सुले आशावादी हैं, इसलिए उन्होंने ये बात कही है. 

क्या अजीत पवार बनेंगे सीएम ? 

एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा बनाने के बाद से ही महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में इस बात की हवा उड़ती रही है कि अगर शिंदे सहित 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाते हैं तो अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कई बार सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं कि 2024 तक एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के संबंध में कोई चर्चा BJP ने नहीं की है. 

आपको बता दें कि शिंदे सरकार में 106 विधायकों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी है. जबकि शिंदे के साथ 50 विधायक और अजित पवार के साथ 43 विधायक हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/rJeNBfI

No comments