Breaking News

दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे गाड़ियों के काफिले ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो वायरल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे गाड़ियों के काफिले ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है.

इस धरना प्रदर्शन के वीडियो समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के सरधना इलाके के विधायक अतुल प्रधान ने ट्वीट किया था. जिसके बाद देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो प्रगति मैदान टनल की है. जिसमें एक साथ कई गाड़ियों के काफिले में शामिल लोग गाड़ियों के साइड गेट पर चढ़े हुए हैं, जो की डेंजरस ड्राइविंग में आता है. इसके साथ ही गाड़ियों में पुलिस की रेड-ब्लू लाइट भी लगा रखी है.

काफिले में पहली लेन में तीन गाड़ियां चल रही हैं. इन तीन गाड़ियों की बीच की गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर सफेद कपड़ा पहना हुआ एक शख्स काफिले की अगुवाई करता नजर आ रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है काफिले में शामिल लोगों की वजह से दूसरे गाड़ी में सवार लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं.

बता दें कि ग्वालियर में गुर्जर समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में  8 अक्टूबर को जंतर मंतर,नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान  यह माँग की जा रही थी कि ग्वालियर में पुलिस नौजवानों-महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सरकार तत्काल रोके.



from NDTV India - India https://ift.tt/OhbUeWc

No comments