प्रत्येक लड़की की ताकत और क्षमता की सराहना की जानी चाहिए : फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक लड़की की ताकत और क्षमता की सराहना की जानी चाहिए.अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में अब्दुल्ला ने कहा कि बेटी भगवान द्वारा दिया गया एक महान उपहार और सम्मान है.
श्रीनगर से सांसद ने कहा, ‘‘इस अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर, आइए हम लड़कियों की आवाज को बुलंदियों तक ले जाएं और एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जहां हर लड़की नेतृत्व कर सके और आगे बढ़ सके.''
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेकां ने महिलाओं की शिक्षा और लैंगिक असमानता को दूर करने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘हमारी बेटियों, बहनों और माताओं'' के विकास और सुरक्षा के लिए काम करना जारी रखेगी.
from NDTV India - India https://ift.tt/6vo1plD
No comments