गांधी जयंती पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने की स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पटियाला में माता कौशल्या अस्पताल में स्पेशल यूनिट (Mata Kaushalya Hospital in Patiala)का उद्घाटन किया. उन्होंने पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड (एविएशन क्लब) में स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी का कहना है कि 550 करोड़ से अस्पतालों के हालात सुधरेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा- "मुझे इस बात को लेकर हैरानी हुई है कि पंजाब के अस्पतालों में ICU की भारी कमी है और अधिकतर जगह ICU ही नहीं है. मोहल्ला क्लीनिक पहला पड़ाव होगा, जहां से रोग का पहली स्टेज पर ही इलाज होगा. बीमारी गंभीर हुई तो अगले लेवल पर बड़े अस्पताल मुहैया करवाएंगे. प्रदेशभर में 40 नए बड़े अस्पताल खोले जा रहे हैं."
इन अस्पतालों में इलाज से लेकर दवा तक सब फ्री होगा और यह इलाज एक हजार का हो या फिर 50 लाख रुपये का, इससे जरूरतमंद ही नहीं बल्कि अमीर लोग भी यहां इलाज करा सकेंगे.
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर इस योजना को पंजाब में भी लागू करेंगे. इंडस्ट्री छोड़कर जा रहे कारोबारियों को वापस पंजाब में रोका गया है, नीदरलैंड की कंपनी ने भारत में पहली फैक्ट्री पंजाब में लगाई है.
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था को संभालने में वक्त लिया है, लेकिन अब हालात काबू में है. नशा तस्करी करने वालों को पकड़ा जा रहा है और बीते दिनों एक बड़ा व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है. नशे से पीढ़ी बर्बाद करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा- "किसानों को पहले 8 घंटे बिजली मुहैया करवाने का दावा किया जाता था, लेकिन यह बिजली टुकड़ों में मिलती थी. अब किसानों को रेगुलर बिजली मुहैया करवाई गई है और वह 11 से 12 घंटे तक मिली है. जब बिजली का काम खत्म होता है, तो किसान खुद ही खेतों की सप्लाई ऑफ कर देते हैं. यही नहीं, घरेलू बिजली बिलों में बड़ी राहत देते हुए 88 फीसदी बिल जीरो कर दिए हैं."
भगवंत मान ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान सरकार ने 37 हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। पिछली सरकार की तरह चुनाव जीतने के बाद दोबारा चुनाव आने पर नौकरियां देने का चलन बंद करवाया है. व्यापार को पंजाब में प्रोत्साहित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-
PM मोदी की डिग्री: अदालत ने केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी की, आदेश सुरक्षित
दिल्ली सरकार के स्कूल के 32 बच्चों ने NDA में हासिल की सफलता, CM केजरीवाल ने घर बुलाकर की मुलाकात
from NDTV India - India https://ift.tt/XxQKErA
No comments