Breaking News

जम्मू में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सुरक्षा बल के दो जवान घायल

पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में साफ तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिससे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवान घायल हो गए. रिपोर्टों में कहा गया है कि बीएसएफ ने इस पर जवाबी कार्रवाई की है.

फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान सेना के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद यह सीजफायर के उल्लंघन की पहली बड़ी घटना है. बीएसएफ ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ''स्थिर'' है.



from NDTV India - India https://ift.tt/BCfwhlJ

No comments