Breaking News

तेलंगाना के मुख्यमंत्री को ‘सेकेंड्री इंफेक्शन’, जल्द ठीक होने की उम्मीद: मंत्री के. टी. रामाराव

बुखार से पीड़ित तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (CM K Chandrasekhar Rao) को ‘सेकेंड्री इंफेक्शन' हो गया है और उनके कुछ दिन में ठीक होने की उम्मीद है. राव के बेटे और मंत्री के.टी. रामाराव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ‘सेकेंड्री इंफेक्शन' किसी एक संक्रमण के इलाज के दौरान होने वाले दूसरे संक्रमण को कहा जाता है. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बुखार हल्का हो गया है. 

मंत्री ने मीडिया को बताया, “उन्हें (मुख्यमंत्री केसीआर को) दुर्भाग्यवश सेकेंड्री इंफेक्शन हो गया है. लिहाजा यह सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है. उन्हें हुआ वायरल बुखार हल्का हो गया है. उनकी छाती में कुछ संक्रमण है. एक-दो दिन में वह ठीक हो जाएंगे.”

ये भी पढ़ें :

* मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पर्यवेक्षकों से चुनाव के दौरान तटस्थ रहने के लिए कहा
* तेलंगाना कांग्रेस चीफ का "RSS से संबंध, चुनाव के बाद BJP में शामिल होंगे": केटीआर का आरोप
* जांच एजेंसियों का दावा- दिल्ली शराब घोटाले में फर्म को 193 करोड़ का मुनाफा, AAP को मिली रिश्वत



from NDTV India - India https://ift.tt/KDipYSb

No comments