बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी, एक की मौत; कई के घायल होने की संभावना
बिहार के बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) बेपटरी हो गई है. टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच यह हादसा हुआ है. बक्सर के जिलाधिकारी ने एक यात्री के मौत की पुष्टि की है. वहीं कई अन्य के घायल होने की संभावना है. रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कामाख्या जा रही थी. दानापुर रेल मंडल के द्वारा घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. रेलवे की तरफ से एक्स पर लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए हैं.
Kindly contact on these helpline numbers regarding the derailment of train 12506.
— DRM/DNR(Danapur) (@DrmDnr) October 11, 2023
PNBE helpline:-9771449971
DNR helpline:-8905697493
COMM CNL:-7759070004
ARA helpline:-8306182542
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. और सभी अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.. मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान को घटना स्थल पर भेज दिया गया है.
#UPDATE | Bihar: The accident relief vehicle along with the medical team and officials has left for the incident site. No casualties have been reported: East Central Railway Zone https://t.co/PVAHzksjPI pic.twitter.com/5bFypaZpsA
— ANI (@ANI) October 11, 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनके संसदीय क्षेत्र बक्सर अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया है. घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फोन पर निर्देशित किया कि वे वहां पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराए.
ये भी पढ़ें-:
- Ground Report : ज़ेड्रॉट में NDTV टीम के सामने हुआ हमास का हमला, देखें वीडियो
- VIDEO : दिल्ली की सड़कों पर फिर दरिंदगी, टैक्सी लूटने के बाद आरोपियों ने चालक को 200 मीटर तक घसीटा, मौत
from NDTV India - India https://ift.tt/WFUBOx8
No comments