Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने G20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने की सराहना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि यह सभी के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए सर्वसम्मति से घोषणापत्र स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है.

घोषणापत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 'वैश्विक विश्वास की कमी' को समाप्त करने का आह्वान किया. 

मोदी ने यह घोषणा भी कि अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में जी20 में शामिल किया गया है. 

शाह ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जी20 के सदस्य देशों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई.”

ये भी पढ़ें:

* दिल्ली घोषणापत्र से IMEEC डील तक... पढ़ें G20 समिट के पहले दिन की 10 खास बातें
* G20: आर्थिक कॉरिडोर को पीएम मोदी, बाइडेन सहित सभी नेताओं ने बताया विकास का आधार, पढ़ें - किसने क्या कहा
* G20 Summit: यूक्रेन युद्ध का जिक्र, वन फ्यूचर अलायंस पर फोकस; पढ़ें दिल्ली घोषणापत्र की 10 अहम बातें



from NDTV India - India https://ift.tt/vL87o12

No comments