Breaking News

G-20 समिट में नहीं आएंगे कोरोना से संक्रमित स्पेन के राष्ट्रपति, PM मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उनके अंतर्दृष्टिपूर्ण विचारों की कमी खलेगी. सांचेज ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह बैठक में भाग लेने के लिए भारत की राजधानी नहीं जा पाएंगे क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. 

मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है पेड्रो सांचेज. आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम आपके अंतर्दृष्टिपूर्ण विचारों को याद करेंगे. साथ ही भारत आए स्पेन के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं.‘ 

यहां स्पेनिश दूतावास के अनुसार जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व उप प्रधानमंत्री नादिया केल्विनो और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस करेंगे. 

बता दें कि शनिवार और रविवार को दिल्ली में जी20 समिट शिखर सम्मेलन होना है. ऐसे में जी-20 सदस्य देशों के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:

* G20 Summit से पहले जो बाइडेन-PM मोदी की मीटिंग, PMO ने कहा-दोनों देशों के रिश्ते ज्यादा मजबूत होंगे
* "हैलो दिल्ली...": जो बाइडेन ने भारत आकर किया ट्वीट, PM मोदी के साथ दिखी गजब की केमेस्ट्री
* जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम : G20 समिट में विश्व का स्वागत करने के लिए दिल्ली तैयार



from NDTV India - India https://ift.tt/dr0E9zu

No comments