DRI ने 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्राचीन कलाकृतियां और सामान जब्त किया
दुनिया की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के अपने संकल्प को जारी रखते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने प्राचीन वस्तुएं और ऐतिहासिक कलाकृतियां जब्त की हैं. इनकी बाजार में अनुमानित कीमत 26.8 करोड़ रुपये है.
एक खास खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली से आयात किए जा रहे एक इम्पोर्ट कंटेनर की पहचान की. उसकी विस्तृत जांच सीमा शुल्क विभाग ने की.
जांच के दौरान कंटेनर में पुरानी मूर्तियां, पुराने बर्तन, पेंटिंग, प्राचीन फर्नीचर और अन्य मूल्यवान विरासती सामान पाया गया. इसमें कुछ सामान 19वीं सदी का है. इनमें से कई वस्तुएं कीमती पत्थरों, सोने, चांदी से बनी हैं या फिर उन पर सोने/चांदी की परत चढ़ी हुई है. जब्त की गई अधिकांश वस्तुएं यूरोपीय देशों, विशेषकर ब्रिटेन और नीदरलैंड की हैं. कस्टम्स से बचने के लिए खेप का मूल्य बहुत कम आंका गया था.
ऐसी वस्तुओं की अवैध बाजार में भारी मांग है. इस मामले की जांच जारी है.
from NDTV India - India https://ift.tt/zTZc7Je
No comments