‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से पत्रकारों का बहिष्कार किए जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन के सदस्यों द्वारा विभिन्न टेलीविजन चैनल के एंकर का बहिष्कार करने के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से शनिवार को इनकार किया. कुमार ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन के कुछ सदस्यों को लगा होगा कि टीवी एंकर के साथ कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और इसलिए उन्होंने यह निर्णय किया होगा.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मैं हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता के पक्ष में रहा हूं, जिस पर केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा हमला किया जा रहा है. मैं मौजूदा शासन को परास्त किए जाने के बाद आपको आपके पेशे को लेकर पूरी आजादी देने का आश्वासन देता हूं.''
कुमार ने कहा, ‘‘मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं. जब सभी को पूरी आजादी मिलेगी, तो पत्रकार वही लिखेंगे जो वे चाहते हैं. क्या वे नियंत्रित हैं. क्या मैंने कभी ऐसा किया है. उनके पास अधिकार हैं, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं.''
‘इंडिया' गठबंधन के मीडिया संबंधित समिति ने बृहस्पतिवार को 14 टीवी एंकर की एक सूची जारी की जिनके टेलीविजन कार्यक्रम में घटक अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजेंगे.
from NDTV India - India https://ift.tt/90iZBsI
No comments