बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे इस साल के अंत तक चालू हो जाएगा : नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस राजमार्ग इस साल के अंत या जनवरी 2024 तक शुरू हो जाएगा और यह दोनों महानगरों के बीच यात्रा समय को घटाकर सिर्फ दो घंटे करने में महत्वपूर्ण साबित होगा. गडकरी ने कहा कि ऐसे में जब देशभर में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है, चेन्नई जल्द ही एक एक्सप्रेस राजमार्ग परियोजना के जरिये दिल्ली से जुड़ जाएगा.
अशोक लीलैंड की ओर से आयेाजित एक समारोह को संबोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने आज चेन्नई में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे इस साल के अंत या जनवरी 2024 तक शुरू हो जाएगा. इसलिए, आप इस क्षेत्र में लक्जरी बसें और स्लीपर कोच शुरू कर सकते हैं.'' गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक बसों की बहुत आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी सड़कें बना रहे हैं. हम राजमार्ग परियोजना के माध्यम से दिल्ली को चेन्नई से जोड़ रहे हैं.''
ये भी पढें-
- PoK में जाकर छुपे जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों आतंकियों की संपत्ति होगी कुर्क
- G20 के मेहमानों के लिए भारत मंडपम में होगा कल्चरल इवेंट, गूंजेगा 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'
from NDTV India - India https://ift.tt/1Ye30cO
No comments