Breaking News

ईयर फोन-वॉशर, नट-बोल्ट : शख्स को हो रहा था पेट दर्द, सर्जरी करने पर डॉक्टर भी हैरान

पंजाब में 40 साल का एक शख्स पिछले दो साल पेट दर्द से परेशान था. उसे अस्पताल ले जाया गया. जब डॉक्टरों ने उसके पेट में हो रही दर्द का कारण पूछा, तो वह सटीक जवाब नहीं दे सका. डॉक्टरों ने उसका एक्सरे कराया, तो हैरान रह गए. शख्स के पेट में ईयर फोन, नट बोल्ट जैसी कई चीजें दिखी. फिलहाल डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शख्स के पेट ने ये चीजें निकालकर उसकी जान बचा ली है.

मामला मोगा जिले का है. 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद शख्स के पेट से ईयर फोन, रखड़िया, नट बोल्ट, वाशल, लॉकेट, पेंच और ऐसी दर्जनों लोहे की चीजें निकलीं. 

अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया की पेशेंट को पिछले दो साल से पेट दर्द की समस्या थी, जब उनके पास यह मरीज बुधवार को अस्पताल आया तो इसको पेट दर्द, बुखार, और उल्टी की समस्याएं थीं. जब एक्स-रे और स्कैन किया गया, तो हैरान करने वाली चीजे सामने आई.

डायरेक्टर डॉक्टर अजमेर कालड़ा ने बताया उनके करियर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया है, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला है. हालांकि, उनका कहना है कि लंबे समय से यह लोहे का सामान पेट में रहने के चलते उसकी हालत अभी ठीक नहीं है. 

वहीं, शख्स के परिवार वालो ने बताया कि उसे दो-ढाई साल से समस्या थी, लेकिन यह बहुत कम बताता था, जिससे उसे नींद भी नहीं आती थी. कई डॉक्टर के पास ले कर गए लेकिन कोई फर्क नहीं हुआ. इसके पेट में दर्द और बुखार रहने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद डॉक्टर ने एक्स रे के लिए कहा तो उसमें काफी कुछ सामने आया, जिसके बाद उसे मोगा मेडिसिटी में लाए जहां उनका ऑपरेशन किया गया. इसके अलावा परिवार का कहना है कि यह सब वो कैसे खा गया उनको नहीं पता. उन्होंने बताया की उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था. 



from NDTV India - India https://ift.tt/aL6VAXT

No comments