Breaking News

PNB Scam: मेहुल चोकसी की पत्नी ने की अदालत से जमानती वॉरंट रद्द करने की अपील

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ धोखाधड़ी मामले में देश से भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति कोठारी ने अदालत का रुख किया है. प्रीति ने 13000 करोड़ रुपये से अधिक की पंजाब नेशनल बैंक स्कैम केस में अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द करने की मांग करते हुए मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत का रुख किया.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल जून में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कोठारी को आरोपी के रूप में नामजद किया था. कोठारी पर 'अपराध से अर्जित धन को छुपाने में' मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की मदद करने का आरोप लगाया गया है.

कोठारी ने दावा किया कि वह 'इस तथ्य के कारण फिलहाल कानूनी कार्यवाही से अनजान थीं कि वह एंटीगुआ और बरबुडा की निवासी रही हैं' और वह मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज होने से बहुत पहले 2018 में वहां ट्रांसफर हो गई थीं. 

याचिका में कहा गया है कि वर्तमान आवेदक (कोठारी) की विदेशी नागरिकता और भारत के बाहर रहने का स्थान भारतीय अधिकारियों को अच्छी तरह से पता था. अदालत ने ईडी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी.



from NDTV India - India https://ift.tt/QkTxX7P

No comments