प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ISRO मुख्यालय, चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से की मुलाकात
- कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे के बाहर एकत्र लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र किया और 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' का नारा दिया.
- प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे वैज्ञानिक समुदाय ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मैं देख रहा हूं कि आप सभी खुशी और गर्व से भरे हुए हैं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वही खुशी मुझे ग्रीस में, जोहान्सबर्ग में देखने को मिली...पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रही है. मैं यहां की ख़ुशी साफ़ देख सकता हूं. छोटे-छोटे बच्चे भी कितने प्रसन्नचित्त दिखाई देते हैं. मैं अपने वैज्ञानिकों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं.
- प्रधानमंत्री मोदी ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे.
- दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे. पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने निर्णय लिया था कि वह अपनी विदेश यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु आएंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी.'' चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे. मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे.
- मोदी चंद्रयान-2 मिशन के 'विक्रम' लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग' देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे. हालांकि सात सितंबर की सुबह, चंद्रमा की सतह पर उतरने से बमुश्किल कुछ मिनट पहले, चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर ऊपर, इसरो का यान से संपर्क टूट गया था.
from NDTV India - India https://ift.tt/neYcla3
No comments