Breaking News

खरगे और राहुल ने की केरल के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पार्टी की केरल इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों की रणनीति को लेकर चर्चा की कई.

बैठक की शुरुआत से पहले कुछ पल मौन रखकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी गई. चांडी का हाल ही में निधन हो गया है.

इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘2019 के लोकसभा चुनावों में केरल ने हमें 20 में से 19 सांसदों का आशीर्वाद दिया था. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी हम पूरी तरह आशान्वित हैं कि इस प्रगतिशील राज्य के लोग एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को शानदार जनादेश देंगे.''

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केरल का पूरा नेतृत्व बिना किसी देरी के सभी 20 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान शुरू करेगा. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनाव अभियान समिति भी गठित की जाएगी. हम केरल में सभी 20 लोकसभा सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त हैं.''

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.



from NDTV India - India https://ift.tt/HcB0O6E

No comments