Breaking News

सरकार के पहल बाद घटे टमाटर के दाम, जानें कहां मिली राहत

नई दिल्ली: सस्ते टमाटर के लिए सड़के से लेकर ऑनलाइन तक मारामारी मची है. अभ हर कोई सस्ते टमाटर के लिए तड़प रहा है. पिछले एक महीने से सरकार के लगातार हस्तक्षेप के कारण लगभग सभी स्थानों पर कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. आज दिल्ली-एनसीआर में 85 मोबाइल वैन तैनात की गईं.

नोएडा के 15 स्थानों के अलावा दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सस्ते टमाटर को लेकर मोबाइल वैन तैनात की गई.
 इसी तरह राजस्थान और यूपी में भी सस्ते टमाटर को लेकर मोबाइल वैन तैनात किया गया. इसका थोक बाजार कीमतों और खुदरा कीमतों दोनों को स्थिर करने में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

टमाटर का ताजा भाव 
लखनऊ- थोक 70-80, खुदरा 80-100 रुपए प्रति किलो
कानपुर- थोक 50-60, खुदरा 80-100 रुपए प्रति किलो
वाराणसी- थोक 70-80, खुदरा 90-100 रुपए प्रति किलो
जयपुर- थोक 65-70, खुदरा 90-100 रुपए प्रति किलो
दिल्ली- थोक 70-80, खुदरा 80-120 रुपए प्रति किलो

फिलहाल केंद्र की तरफ से 70 रुपए टमाटर बेचा जा रहा है. इसकी इतनी ज्यादा डिमांड है कि आज मात्र 7 मिनट में 3000 किलो टमाटर ऑनलाइन बुकिंग हुई. महाराष्ट्र और कर्नाटक में टमाटर की फसल खराब होने से बाजार में दाम दो सौ रुपए किलो तक पहुंच गए हैं.

ये भी पढें:-  
ब्रिटेन ने 'खालिस्तान समर्थक चरमपंथ' से निपटने के लिए नई फंडिंग की घोषणा की

हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य, इस समस्या का हल निकालना होगा : सुप्रीम कोर्ट



from NDTV India - India https://ift.tt/METWy9h

No comments