Breaking News

बरेली में नमाज के लिए बस रोकने वाले कंडक्टर की गई थी नौकरी, अब ट्रेन के आगे कूदकर की अत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली में नमाज के लिए बस रुकवाने के आरोप में निलंबित चल रहे कंडक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक मैनपुरी के थाना घिरोर के नगला खुशाली का रहने वाला था.

मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला खुशाली का रहने वाला मोहित यादव बरेली डिपो में संविदा पर परिचालक के पद पर तैनात था. 3 जून को मोहित यादव रोडवेज बस को बरेली से दिल्ली के लिए जा रहा था. बरेली से निकलते ही किसी कारण बस रोक दी गई. बस में सवार यात्रियों में से कुछ यात्रियों ने बस के आगे ही सड़क पर नमाज पढ़ने लगे थे, जिसका विरोध बस में बैठे यात्रियों ने किया था. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने चालक व परिचालक मोहित को निलंबित कर दिया था. इसके बाद मोहित अपने गांव नगला खुशाली में रहने लगा था. 27 अगस्त को गांव से घिरोर स्थित बने अपने घर पर गया था और वह वापस अपने गांव के लिए निकला. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. फिर परिजनों को जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

पूरे मामले को लेकर के मृतक मोहित के पिता ने राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पुत्र को निलंबित कर दिया गया था, जिससे वह काफी परेशान रहता था और बीती 27 अगस्त को वह अपने घिरोर स्थित मकान पर गया हुआ था. वापस आते समय ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. 

ये भी पढ़ें:-

Decoding G-20: भारत 25 साल में कैसे बनेगा विकसित देश? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया एक्शन प्लान

UN सदस्यों को कबूल करना होगा, बदलाव का वक्त आ गया : NDTV से बोले विदेशमंत्री एस जयशंकर



from NDTV India - India https://ift.tt/WgPIM5s

No comments