Breaking News

कोच्चि-बेंगलुरु विमान में बम की सूचना, यात्रियों को हवाई अड्डे पर उतारा गया

इंडिगो की कोच्चि से बेंगलुरु की एक उड़ान में सवार कुल 139 यात्रियों को विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया. कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या 6ई6482 पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी. सीआईएएल ने कहा कि हालांकि जब विमान प्रस्थान के लिए तैयार हो रहा था, तो हवाई अड्डे के सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष को कॉल आई, जिसमें विमान में बम रखे होने का दावा किया गया था. 

सीआईएएल ने कहा, “इसके बाद विमान को पार्किंग में स्थानांतरित कर दिया गया. एक शिशु समेत सभी 139 यात्रियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया.”

विमानन कंपनी ‘इंडिगो' ने एक बयान में कहा कि आज उसकी कोच्चि-बेंगलुरु उड़ान में बम रखे होने की फर्जी धमकी मिली थी और प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को कोच्चि हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तलाशी के लिए एक सुदूर स्थान पर ले जाया गया. 

बयान में कहा गया है, “पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.” विमान अपराह्न दो बजकर 24 मिनट पर रवाना हो सका. 

ये भी पढ़ें :

* नाइजीरिया से 9 महीने बाद लौटे भारतीय नाविक, कोच्चि एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्‍वागत
* "मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 45 मिनट": प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर बोले अभिनेता उन्नी मुकुंदन
* केरल में पीएम मोदी ने दी देश को पहली वॉटर मेट्रो की सौगात, जानें खासियत



from NDTV India - India https://ift.tt/XoVWfeZ

No comments