Breaking News

कश्मीर के कुलगाम में लापता हुआ सैनिक मिला, पुलिस करेगी पूछताछ

पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लापता हुआ एक सैन्यकर्मी मिल गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के राइफलमैन जावेद अहमद से मेडिकल जांच के बाद पूछताछ की जाएगी.

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "लापता सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने ढूंढ लिया है. मेडिकल जांच के तुरंत बाद संयुक्त पूछताछ शुरू होगी. आगे की जानकारी दी जाएगी: एडीजीपी कश्मीर."

पुलिस 29 जुलाई को सैनिक के लापता होने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. उसकी गुमशुदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की थी.

सेना का 25 वर्षीय जवान बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला था. उसके बाद उसके लापता होने की सूचना मिली थी. वह छुट्टी पर था और कुछ दिनों में ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था. वह जिस आल्टो कार से घर से गया था वह बाजार के पास मिली थी.

संदेह था कि आतंकवादियों ने सैनिक का अपहरण कर लिया होगा. उसके परिवार ने अपील की थी कि बंधक बनाने वाले उसे सुरक्षित रिहा कर दें.

पूर्व में इलाके में छुट्टी पर घर आए कई जवानों की आतंकी अगवा करके हत्या कर चुके हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/rvm4QLE

No comments