डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर एक्शन में केजरीवाल सरकार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने की बैठक
राजधानी दिल्ली में यमुना में बाढ़ के बाद जगह-जगह जलभराव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. इसके चलते राजधानी में डेंगू और मलेरिया (Dengue Malaria) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते डेंगू मामलों के बीच सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों के MS,MD के साथ मंगलवार को बैठक की. सौरभ भारद्वाज ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, अस्पतालों की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए हमने अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट्स की मीटिंग बुलाई थी. दिल्ली सरकार, एमसीडी, दिल्ली कैंट और एनडीएमसी के अस्पतालों के MS और MD मीटिंग में मौजूद रहे.
मंत्री ने कहा कि एम्स के भी डॉक्टर बुलाए गए थे.हमने सभी से उनकी तैयारी पूछी कि बेड्स की क्या तैयारी है, दवा की उपलब्धता है या नहीं, कितने टेस्ट कर रहे हैं. पांच फ़ीसदी बेड्स जो पहले कोरोना के लिए रिज़र्व हुए थे, उन्हें अब डेंगू के लिए रिज़र्व करने को कहा गया है. साथ ही, हमने कहा है कि जैसे कोरोना के मरीज़ों से जुड़ी जानकारी हर दिन पोर्टल पर अपलोड की जाती थी, वैसे ही डेंगू के मरीज़ों की जानकारी हर दिन दी जाए.
यह भी कहा गया है कि डेंगू टेस्ट रिपोर्ट का टर्न अराउंड टाइम कम हो, 6-8 घंटे में उसकी रिपोर्ट आ जाए. इसकी सख़्त हिदायत दी गई है कि डेंगू के मरीज़ों को अनिवार्य रूप से मच्छरदानी में रखा जाए.
ये भी पढ़ें- :
- पहाड़ी पर चढ़े दंगाई, चलाई गोलियां, फेंके पत्थर : कुछ इस तरह नूंह में हुआ हिंसा का तांडव
- "ऐसा लगता है मणिपुर में संवैधानिक मशीनरी का पूरी तरह ब्रेक डाउन हो चुका है" : CJI की कड़ी टिप्पणी
from NDTV India - India https://ift.tt/dhwjSCR
No comments