ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से सरकारी स्कूल के 16 विद्यार्थी घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गारदपुर प्रखंड में कुदानगरी आदर्श विद्यालय के पास 11 केवी विद्युत लाइन पर बिजली गिरी. इस आकाशीय बिजली का प्रभाव इतना जोरदार था कि स्कूल के हॉस्टल के एक कमरे में मौजूद छात्रों को भी झटके लगे.
पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने से जो विद्यार्थी घायल हुए हैं उनमें दो छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं. सभी घायल कक्षा छह और सात के विद्यार्थी हैं.
जानकारी के मुताबिक, सभी घायल विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टर प्रशांत कुमार जेना ने कहा कि सभी विद्यार्थियों की हालत खतरे से बाहर है.
from NDTV India - India https://ift.tt/CklBuzJ
No comments