Breaking News

100 करोड़ रुपये के तस्करी रैकेट का खुलासा, DRI ने 3 मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: डीआरआई अहमदाबाद ने मुंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के माध्यम से संचालित एक तस्करी रैकेट के तीन मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया है. डीआरआई की जांच में पता चला कि ये तीनों मास्टरमाइंड मुंद्रा एसईजेड के जरिए ई-सिगरेट, ब्रांडेड मोबाइल एक्सेसरीज, प्रीमियम ब्रांडेड जूते, बैग, परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की तस्करी में शामिल थे. माल को भारत में आयात करने का प्रयास किया गया. जब्त समानों की कीमत 100 करोड़ के आसपास बताई जा रही है.

डीआरआई इस मामले में जनवरी 2023 में ही 100 करोड़ का सामान जब्त कर चुकी है, जिसमें ई-सिगरेट, ब्रांडेड मोबाइल एक्सेसरीज, प्रीमियम ब्रांडेड जूते, बैग, परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम शामिल हैं. इसके अलावा, जिन बिचौलियों ने भारतीय सीमा शुल्क से खेप की निकासी में कार्टेल की सहायता करने का प्रयास किया था, उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

तीनों मास्टरमाइंड ने उक्त तस्करी गतिविधि में अपनी सक्रिय स्वीकार कर ली है. उन्हें भारतीय सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कानून प्रभावी ढंग से लागू हो.

ये भी पढ़ें:-
विवाहित भारतीय महिला अंजू बनी फातिमा, इस्लाम कबूलने के बाद पाकिस्तानी दोस्त से की शादी
"वो दुश्मन देश जा सकती है, ऐसा कभी नहीं सोचा था", अंजू के पाकिस्तान जाने से दुखी हैं उसके ससुराल के लोग
"हमारे लिए वह मर चुकी है.." : पाकिस्तान जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी करने वाली अंजू के पिता



from NDTV India - India https://ift.tt/tRG1rmZ

No comments