"शुक्रवार तक हालात में सुधार हो सकते हैं", NDRF के डीआईजी मोहसिन शाहिदी
देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालत को लेकर एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में शुक्रवार से हालत में सुधार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाढ़ को लेकर अभी जो स्थिति है दोपहर के बाद से कल जो हाईएस्ट लेवल यमुना ने क्रॉस किया था उसमें अब स्थिरता आई है. अभी बारिश नहीं हो रही है और हरियाणा से भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है तो मुझे उम्मीद है कि कल तक स्थिति बेहतर हो जाएगी. हमारी एनडीआरफ की वहां 16 टीमें तैनात है. एनडीआरएफ के अलावा राज्य और दूसरी एजेंसियों की टीम है सब मिलकर काम कर रहे हैं. बाढ़ में फंसे लोगों की बाहर निकालने का काम बड़े पैमाने पर की गई है.
उन्होंने कहा कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी कीमत पर कोई हताहत ना हो और कहीं को नुकसान ना हो. मैं कहूंगा कि अभी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है एक सावधानी जरूरत नहीं है लोग उन इलाकों में बाहर ना निकले कि जो यमुना के किनारे रहते हैं. आने वाले टाइम में कल तक की स्थिति में बहुत सुधार होगा और चिंता की कोई बात नहीं है.
एनडीआरएफ के अधिकारी ने कहा कि हिमाचल में स्थिति अब बेहतर है. वहां बारिश नहीं हो रही है स्थिति सामान्य हो रही है. कुल्लू मनाली एरिया जो बंद था अब खोल दिया गया है. हमारे जवान अब उन इलाकों में जा रहे हैं जहां कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है. उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में बारिश होने की संभावना है. खासकर हरिद्वार और ऋषिकेश का जो इलाका है वह बाधित हो सकता है. इसके मद्देनजर हमने एनडीआरएफ की 4 टीमों की तैनाती की है.
ये भी पढ़ें-
- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी के साथ अब मॉडल ऑफ डायवर्सिटी भी है: पेरिस में बोले पीएम मोदी
- फ्रांस से मिले राफेल M फाइटर जेट से भारतीय नौसेना की कितनी बढ़ेगी ताकत?
from NDTV India - India https://ift.tt/FmzfKC9
No comments