Breaking News

एनडीए का अभिन्न अंग है NCP, भविष्य में साथ मिलकर करेंगे काम : प्रफुल्ल पटेल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अब विपक्षी मोर्चे 'इंडिया' के साथ रहेगी या फिर एनडीए का दामन थामेगी? इस सवाल का जवाब प्रफुल्‍ल पटेल ने दिया. प्रफुल्ल पटेल, जो पिछले महीने पटना में विपक्ष की बैठक में शामिल हुए थे, मंगलवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मौजूद थे. बैठक में भाग लेने के तुरंत बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अभिन्न अंग है और उनकी पार्टी भविष्य में एनडीए के साथ काम करेगी.

प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा, "मैं और अजित पवार आज एनडीए की बैठक में अन्‍य राजनीतिक दलों के साथ मौजूद थे. एनसीपी एनडीए का अभिन्न अंग है. भविष्य में एनसीपी, एनडीए के साथ काम करेगी."

पटेल ने कहा, "एनडीए की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 38 राजनीतिक दल मौजूद थे. हमारी ओर से अजित पवार ने बैठक में अपने विचार रखे." इससे पहले सोमवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बगावत करने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी प्रमुख से मुलाकात की और कहा कि दिग्गज नेता से पार्टी को एकजुट रखने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से परहेज किया.

प्रफुल्ल पटेल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सुनील तटकरे के साथ मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अजित पवार, सुनील तटकरे और मैंने वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की. हमने उनसे फिर से एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया और उन्होंने हमारी बात सुनी लेकिन इस बारे में कुछ नहीं कहा."

um2db87k

प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि वे शरद पवार से आशीर्वाद लेने के लिए मिले. उन्होंने कहा, "शरद पवार ने हमें आज भी आमंत्रित नहीं किया, हम शरद पवार से उनका आशीर्वाद लेने के लिए मिलने आए थे."

बता दें कि 2 जुलाई को एक आश्चर्यजनक कदम में एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही पार्टी के आठ अन्य विधायक भी राज्य में एनडीए सरकार में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें :-



from NDTV India - India https://ift.tt/IzoyCmv

No comments