Breaking News

केरल में सप्ताह भर के स्वास्थ्य उपचार के बाद राहुल गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को केरल के प्रसिद्ध कोट्टक्कल आर्य वैद्यशाला (Kottakkal Arya Vaidya Sala) में आयुर्वेदिक कल्याण उपचार पूरा कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में कुछ दिन रहने के बाद वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान देखभाल करने और स्नेह देने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी एक फेसबुक में लिखा, ‘‘ कोट्टक्कल में आर्य वैद्यशाला में मेरा प्रवास एक तरोताजा करने वाला अनुभव रहा है. इस दौरान मेरी देखभाल करने और मुझे स्नेह देने के लिए मैं डॉ. पी .एम. वेरियर और उनकी टीम तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं.''

राहुल गांधी ने 25 जुलाई को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की याद में कांग्रेस की ओर से मलप्पुरम में आयोजित एक शोक सभा में भाग लिया था. वहीं पिछले बुधवार को कांग्रेस नेता ने आर्य वैद्यशाला परिसर में स्थित श्री विश्वंभरा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी. 

ये भी पढ़ें :

* "राहुल गांधी के लिए सुयोग्य वधु तलाशें" : हरियाणा की महिला से बोलीं सोनिया गांधी
* राहुल गांधी की BJP और RSS को बदनाम करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी : बीजेपी
* "आपने मणिपुर में लगाई आग": स्मृति ईरानी के आरोप पर अब राहुल गांधी ने दिया जवाब



from NDTV India - India https://ift.tt/1ZVPxy7

No comments