महिला का आरोप, रैपिडो बाइक ड्राइवर कर रहा था 'अश्लील हरकत', गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को एक रैपिडो बाइक चालक को गिरफ्तार किया. एक महिला ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर बाइक चलाते समय मैस्टबेट कर रहा था और उसे ड्रॉप करने के बाद व्हाट्सएप पर परेशान किया. अथिरा पुरुषोत्तमन ने 21 जुलाई को ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा की और कहा कि वह टाउन हॉल बैंगलोर में मणिपुर हिंसा के विरोध प्रदर्शन के लिए गई थी और कार्यक्रम स्थल से घर जाने के लिए एक रैपिडो ऑटो बुक करने की कोशिश कर रही थी. हालांकि, कई बार कोशिश करने के बाद भी जब ऑटो बुक नहीं हुआ, तो उन्होंने ऐप राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से बाइक लेने का फैसला किया.
अथिरा ने बताया, "आश्चर्यजनक रूप से, ड्राइवर एक अलग बाइक पर आया, उसने बताया कि रैपिडो पर रजिस्टर बाइक सर्विसिंग के लिए गई है. मैंने उसके ऐप के माध्यम से अपनी बुकिंग की पुष्टि की और बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ गई."
अथिरा ने कहा कि जब वे एक सुनसान इलाके में पहुंचे जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, तब ड्राइवर "अनुचित व्यवहार" करने लगा. ऐसे में वह काफी डर गईं. उन्होंने आगे कहा, "यात्रा के दौरान, हम एक दूरदराज के इलाके में पहुंच गए, जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था. हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और अनुचित व्यवहार (बाइक चलाते समय मैस्टबेट करना) करने लगा. अपनी सुरक्षा के डर से, मैं पूरी घटना के दौरान चुप रही."
उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि ऐसे ड्राइवर के साथ अपने घर का पता साझा करना सुरक्षित नहीं है, इसलिए मैं अपने घर से 200 मीटर पहले ही उतर गई. लेकिन हद तब हो गई, जब यात्रा समाप्त होने के बाद, उसने मुझे व्हाट्सएप पर लगातार कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया. ऐसे में मुझे उसका नंबर ब्लॉक करना पड़ा."
अथिरा ने ड्राइवर के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया. स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ड्राइवर ने चैट में दिल और चुंबन वाले इमोजी का इस्तेमाल किया और "लव यू" भी कहा.
उन्होंने आगे रैपिडो के सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाया और कहा ट्वीट किया- "वह व्यक्ति उन्हें कई नंबरों से कॉल करता रहा. "@rapidobikeapp, आप बैकग्राउंड जांचने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं? आपके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी सेवा के साथ पंजीकृत लोगों पर सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए भरोसा किया जा सके. वह अब भी मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहता है!"
बेंगलुरु पुलिस ने 22 जुलाई को मामले पर संज्ञान लिया. पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व डिवीजन, बेंगलुरु सिटी पुलिस, सीके बाबा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा, "बीसीपी इस तरह की अशोभनीय हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी! ई' सिटी पीएस में एक ऐसे व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है जो रैपिडो बाइक सवार होने का नाटक कर रहा था! ये जान लें कि हम अपराधियों से तेज हैं. #सेफसिटी."
बेंगलुरु पुलिस के आधिकारिक हैंडल से भी ट्वीट किया गया, "इलेक्ट्रॉनिक सिटी पीएस में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."
ये भी पढ़ें :-
- यमुना फिर खतरे के निशान के पार, बाढ़ की आशंका, अलर्ट पर दिल्ली सरकार
- प्रेमी को सांप से कटवाकर मारने वाली माही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
from NDTV India - India https://ift.tt/0fSH9La
No comments