झरखड : बटर चर क लकर द समदय क बच झडप कतरस म नषधजञ लग
झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कतरास थाना अंतर्गत तीन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम), धनबाद प्रेम कुमार तिवारी ने शनिवार को अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगा दी. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) निशा मुर्मू ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
सूचना के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिंसा को रोकने के लिए लाठीचार्ज के इस्तेमाल से इनकार किया.
पुलिस ने बताया कि कैलुडीह निवासी जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने के कारण हिंसा भड़की.
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जनार्दन और उनके बेटे ने कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पुलिस ने बताया कि धनबाद के कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैट्री चोरी हो गई. इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया, जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा.
ये भी पढ़ें :
* झारखंड में करीब एक अरब 39 करोड़ के घोटाले मामले में कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
* राजस्थान के अलवर में भगवान जगन्नाथ और माता जानकी के वरमाला महोत्सव का आयोजन
* NIA का दावा- दाऊद इब्राहिम की तरह गैंग चला रहा है लॉरेंस बिश्नोई, जानिए उसकी पूरी क्राइम कुंडली
from NDTV India - India https://ift.tt/n8kCBS0
No comments