लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल पंचायत चुनाव में मिली जीत से तृणमूल को मिलेगी ताकत : अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मंगलवार को लोगों को धन्यवाद दिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर संभवत: कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘ममता के लिए वोट नहीं' अभियान ‘ममता के लिए वोट'में तब्दील हो गया.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोगों का आभारी हूं, जिसने #तृणमूलनवज्वार को भारी समर्थन देकर विपक्ष के ‘नो वोट टू ममता' अभियान को ‘नाउ वोट फॉर ममता' में तब्दील कर दिया. निश्चित तौर पर हमें शानदार जनमत मिला है और लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करता है. बंगाल मैं इस प्यार के लिये आपको धन्यवाद देता हूं.''
पंचायत चुनावों के प्रचार के दौरान, अधिकारी ने ‘ममता को वोट नहीं' का नारा दिया था और राज्य के लोगों से तृणमूल को छोड़कर किसी भी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया था.
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतपत्रों के जरिये मतदान हुआ था और मतों की गिनती अब भी जारी है.
ग्राम पंचायत स्तर पर तृणमूल ने अब तक 18,606 सीट पर जीत दर्ज की है और 8,160 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. विपक्षी भाजपा को 4,482 सीट मिली हैं और वह 2,419 सीट पर आगे चल रही है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 1,424 सीट पर जीत दर्ज की है और 922 सीट पर उसकी बढ़त है, उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 1,073 सीट जीती हैं और 693 सीट पर आगे चल रही है.
ये भी पढ़ें :
* पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : एकतरफा जीत की ओर TMC, जानें BJP ने किन सीटों पर बनाई बढ़त
* "हिंसा करने वाले अपने पैदा होने वाले दिन को कोसेंगे": पंचायत चुनाव में हिंसा पर बंगाल के राज्यपाल की चेतावनी
* बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा : राज्यपाल बोस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
from NDTV India - India https://ift.tt/uKa9y78
No comments