Breaking News

सरकार ने कुछ स्वर्ण आभूषण और अन्य उत्पादों के आयात पर ‘अंकुश’ लगाया

सरकार ने सोने के कुछ आभूषणों और अन्य सामान के आयात पर बुधवार को ‘अंकुश' लगाने की घोषणा की. इस कदम से कुछ गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. अब आयातक को इन स्वर्ण उत्पादों के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस की अनुमति लेनी होगी.

हालांकि विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने स्पष्ट किया है कि ये अंकुश भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच लागू मुक्त व्यापार करार (FTA) के तहत होने वाले आयात पर लागू नहीं होंगे.

डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि इन उत्पादों के आयात की नीति को तत्काल प्रभाव से संशोधित कर 'मुक्त' से 'अंकुश' की श्रेणी में डाल दिया गया है.

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई की अवधि में मोती एवं मूल्यवान रत्नों का आयात 25.36 प्रतिशत घटकर चार अरब डॉलर पर आ गया है. इस दौरान सोने का आयात भी 40 प्रतिशत घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गया है.

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान कुल व्यापारिक आयात 10.24 प्रतिशत घटकर 107 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. अप्रैल-मई 2023 में व्यापारिक व्यापार घाटा अप्रैल-मई 2022 के दौरान 40.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा.

(इनपुट पीटीआई से भी)



from NDTV India - India https://ift.tt/fVTLRKa

No comments