धर-झबआ : हतय लट डकत सहत 11 ममल म लपत 45 हजर क इनम बदमश गरफतर
एस.पी. मनोज सिंह के निर्देश पर स्थाई और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सतत अभियान चल रहा है. बुधवार को टांडा पुलिस ने मुुखबिर की सूचना पर धार-झाबुआ जिले के थाना क्षेत्रों से 11 मामलों में फरार 45 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है. मुखबिर ने बताया की आरोपी कलम सिंह उर्फ कमलेश पिता केसू अलावा निवासी कालीदेवी कच्चे रास्ते ताराघाटी ग्राम आंबासोटी में अवैध हथियार लिए बैठा है. सूचना एएसपी देवेन्द्र पाटीदार और एसडीओपी धीरज बब्बर को दी गई. दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले है.
आरोपी कलम सिंह लूट, डकैती, प्राण घातक हमले सहित कई घटनाओं में लिप्त रहा है. धार और झाबुआ जिले से पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 45 हजार रुपए का इनाम बदमाश पर घोषित किया था. संभावनाएं जताई जा रही है कि आसपास के जिलों में भी अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में कलमसिंह की भूमिका रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.
इसी वर्ष अप्रैल माह में राजगढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी ने अपने साथियों के साथ दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें हाट-बाजार के लिए जा रहे सुरेश राठौर निवासी दलपुरा को रोककर 60 हजार नकद व मोबाईल लूटे थे. इस घटना के दो दिन बाद राजगढ़ थाना क्षेत्र में ही आरोपी ने सिंगोडिया फाटे से राजगढ़ निवासी सनील पारते को मोटर साइकिल से गिराकर करीब डेढ़ लाख, मोबाईल सहित अन्य सामग्री लूट ली थी. वहीं झाबुआ में मई और जून में वसूली करके लौट रहे फाईनेंस कंपनी के कर्मियों को दो अलग-अलग स्थानों पर लूटा था. इस दौरान दोनों वारदातों में करीब 3 लाख नकदी सहित मोबाईल अन्य सामान की लूट की थी। दोनों मामलों में 10-10 हजार का इनाम घोषित था.
इनामी बदमाश को पकड़ने में थाना टांडा प्रभारी उपनिरीक्षक विजय वास्कले, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अजीतसिंह मालवीय, मनोजकुमार बर्डे, राजकुमार, राहुल भदौरिया, मनीष , भानुप्रतापसिंह की भूमिका रही.
from NDTV India - India https://ift.tt/cDneVLA
No comments