Weather Update: दलल म लग क गरम स मलग रहत IMD न हलक बरश क जतई सभवन
दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने पर भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर' ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अरब सागर में सक्रिय चक्रवात ‘बिपारजॉय' के प्रभाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 51 प्रतिशत थी. आईएमडी ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इससे पहले बुधवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं जताए जाने के बावजूद, द्वारका सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. 20 जून तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-
- क्या एकजुट विपक्ष 2024 में PM मोदी को चुनौती दे पाएगा...? देखें, क्या कहते हैं आंकड़े...
- अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अदाणी ग्रीन एशिया में नंबर 1, दुनिया में शीर्ष 10 में
- दिल्ली के कोचिंग सेंटर में आग, छात्रों ने रस्सी के सहारे बचाई जान, दिखा भयावह मंजर
from NDTV India - India https://ift.tt/u0RyWXh
No comments