Breaking News

Video: मधयपरदश म वयसन क हलकपटर न बढ वल नद म पड पर फस शखस क कय रसकय

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ ग्रस्त बेनगंगा नदी में पेड़ पर फंसे 40 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को बचाया गया. बाढ़ में फंसे शख्स की पहचान शम्भू कहार के तौर पर हुई है.  अधिकारी ने बताया कि चार अन्य व्यक्ति भी पास के एक टापू पर फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन इस काम में परेशानी आ रही है. अधिकारी ने बताया कि जलस्तर अचानक बढ़ने के बाद पांच लोग खरपड़ियां गांव के पास नदी में फंस गए थे.

केवलारी के अनुविभागीय दंडाधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना के बारे में सतर्क होने के बाद इन फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए नागपुर (महाराष्ट्र) से वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुलाया गया. दोपहर करीब 2.45 बजे हेलीकॉप्टर ने नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया.'' उन्होंने कहा कि टापू पर फंसे बाकी चार लोग सुरक्षित हैं.

अधिकारी ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव कार्य रोकना पड़ा. उगली पुलिस थाने के प्रभारी सीएल सिंगमारे ने कहा कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बचाए गए व्यक्ति की पहचान शंभू कहार के रुप में की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) चार अन्य व्यक्तियों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन नदी के पानी के तेज प्रवाह के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.''

केवलारी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) बी एफ गोठिया ने बताया कि एक महिला सहित चार लोग बुधवार सुबह सतधारा के पास अपने जानवरों को चराने गए थे, लेकिन ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ गया और ये लोग फंस गए.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/if3Oauq

No comments