Breaking News

PM Modi in US Live Updates: परधनमतर नरदर मद पच दवसय दर क लए अमरक रवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय अमेरिकी दौरे पर आज भारत से रवाना हो गए. पीएम के 20 जून को भारतीय समयानुसार देर रात 1.30 बजे वाशिंगटन के एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर उतरने की उम्मीद है, जहां भारतीय अमेरिकी के एक समूह द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी, अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान व्यस्त कार्यक्रमों के बीच शीर्ष भारतीय अमेरिकी सीईओ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे. यह पीएम मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी योग कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.

LIVE UPDATES:



from NDTV India - India https://ift.tt/LxwbHF4

No comments