Odisha Train accident: तस्वीरों में देखिए कितना भयानक था कोरोमंडल ट्रेन हादसा
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार 2 जून को बड़ा रेल हादसा हो गया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए. जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. इसके 15 डिब्बे पलट गए.

रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई.
इस हादसे में अब तक 400 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है. अब तक 30 लोगों की मौत की खबर है. हादसे की भीषणता को देखते हुए मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
हावड़ा हेल्पलाइन नंबर- 033-26382217
खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339
बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 & 7978418322
शालीमार हेल्पलाइन नंबर- 9903370746

हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है. इस रूट की 6 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं. कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया है. हादसे में मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है. मामूली रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य मंत्री प्रमिला मल्लिक और स्पेशन रिलीफ कमिश्नर (SRC) को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. मंत्री और (SRC) मौके पर पहुंच रहे हैं. बालासोर रेलवे स्टेशन (BLS) से NDRF की 22 सदस्यों वाली पहली टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.
from NDTV India - India https://ift.tt/EPZnsDj
No comments