Lok Sabha Elections 2024: पटन म हन ज रह वपकष क महबठक क लए बजप न तयर कय कउटर पलन
देश में विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में 23 जून को पटना में होने वाली बैठक को लेकर बीजेपी ने भी रणनीति बना ली है. मंगलवार को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अगुवाई में हुई. इस बैठक में विपक्षी दलों की बैठक के काउंटर अटैक प्लान पर चर्चा हुई. बीजेपी विपक्षी एकता की बैठक के दूसरे दिन से ही दो बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.
विपक्ष की बैठक के अगले ही दिन 24 जून को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार का दौरा करेंगे. झंजारपुर में उनकी जनसभा होगी. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह 29 जून के बिहार के लखीसराय में रैली कर विपक्ष के जवाब देंगे. आज की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) की रणनीति पर चर्चा हुई. चुनाव में संभावित सहयोगियों को लेकर भी चर्चा की गई है. इसके अलावा मोदी सरकार के नौ साल पर चल रहे महासंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई.
बीजेपी की कोशिश है कि हर दृष्टिकोण और राजनीतिक दांव-पेंच के साथ महागठबंधन को घेरा जाए. इसके अलावा पार्टी समर्थकों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित रखने में यह पहल संदेशपरक साबित होगी.
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है. हम लोग 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसमें सभी जिलों में हम लोग जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं. 24 जून को झंझारपुर लोकसभा सीट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम होगा. इसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे. दूसरा कार्यक्रम 29 जून को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह आएंगे. यह विशाल कार्यक्रम होगा.
ये भी पढ़ें:-
"मां, बेटा और बेटी की पार्टी ": BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, पंजाब ओबीसी को नौकरियों में आरक्षण से वंचित कर रहे: जेपी नड्डा
"पीएम मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को ‘वोट बैंक से रिपोर्ट कार्ड' में बदला": BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
from NDTV India - India https://ift.tt/SKC4NIm
No comments