Breaking News

ससुरालवालों ने दुल्हन को किन्नर बताकर निर्वस्त्र किया, जानें- पूरा मामला

आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र कर दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है. पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के विरोध करने पर उसे उसके मायके के पास छोड़ दिया गया.

पुलिस के अनुसार, फतेहाबाद थानाक्षेत्र की इस युवती की शादी 20 मई को क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने यथासंभव दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा और दहेज ना लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की गई.

पुलिस के मुताबिक, नवविवाहिता का आरोप है कि 24 मई को मुंह दिखाई की रस्म आयोजित की गई और इसी दौरान ससुरालियों ने उसपर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों एवं महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया. पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि निर्वस्त्र करने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और उसके मायके के पास उतार दिया.

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल के लोगों को फोन किया, तो ससुरालियों ने लड़की को ना रखने की बात कहते हुए उनसे फोन पर गाली-गलौज की. पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें :- 



from NDTV India - India https://ift.tt/xDyqC7f

No comments