Breaking News

उदधव ठकर हम जनत ह क आप कह और कस आग म जलत ह: दवदर फडणवस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे के भाषण लेखक भी अब उनके समूह में नहीं हैं. ऐसा लग रहा है.  इसलिए लगता है कि उन्होंने कांग्रेस-राष्ट्रवादी पार्टी से एक 'पटकथा लेखक' उधार लिया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा, लेकिन, उद्धव ठाकरे, हमें यकीन है कि आप कहां और किस आग में जल रहे हैं. फडणवीस केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अकोला में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे जब किसी नेता से डरते हैं तो कहते हैं, उस नेता की मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की योजना है.  इससे आगे उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ती.  2019 में मैंने कहा था, "मेरा पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर फिर आऊंगा." फडणवीस ने कहा, "जब उद्धव ठाकरे ने भाजपा की पीठ पर वार किया और कांग्रेस-राष्ट्रवादी की गोद में बैठ गए. तब मैं तो आया ही, शिंदे को भी साथ ले आया."

फडणवीस ने कहा, "शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि जिस दिन कांग्रेस-राष्ट्रवादियों के साथ जाने का वक्त आएगा, मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा. लेकिन, उद्धव ठाकरे ने अपने विचारों को गिरवी रख दिया है. आज उन्होंने मोदीजी और अमित भाई के बारे में बात की."  देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप कौन थे, आपको क्या हो गया, अरे पगले, कैसे बर्बाद हो गया?"

आपको बता दें कि शिवसेना के स्‍थापना दिवस के एक दिन पहले उद्धव ठाकरे मुंबई में केंद्र और राज्‍य सरकार पर जमकर बरसे. साथ ही उद्धव ठाकरे ने 23 जून को बिहार के पटना में होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होने का भी ऐलान किया है. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर भी टिप्पणी की थी.

ये भी पढ़ें :

* ''कानून-कायदा गया चूल्हे में'' : संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर किया हमला
* "अब कहां है आपकी विचारधारा?" देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को बनाया निशाना
* "डरी हुई है BJP..": अमित शाह के शिवसेना को लेकर 'धोखा देने' वाले बयान पर 'टीम उद्धव'



from NDTV India - India https://ift.tt/2VBtl98

No comments