Breaking News

बकनर क खजवल म हए यवत क गगरप और हतय क ममल म इनम आरप पकड गय

बीकानेर के खाजूवाला में युवती के साथ गैंगरेप व हत्या के मामले में 40 हजार के इनामी आरोपी दिनेश बिश्नोई को पुलिस ने पकड़ लिया है. उसे सीकर पुलिस ने हिरासत में लिया है. बीकानेर पुलिस मौके पर रवाना हो गई है. 

खाजूवाला में 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप व हत्या के मामले में आरोपी दिनेश फरार था. बीकानेर पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही थी. आज बीकानेर पुलिस की सूचना पर सीकर पुलिस बसों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान रोडवेज बस से आरोपी दिनेश को पकड़ लिया गया. उसे झुंझनू पुलिस की मदद से सीकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

खाजूवाला में 22 जून को एक दलित युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था. वह युवती कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गई थी. खाजूवाला में सिनेमा हॉल के पास में युवती का शव मिला था. इस मामले में पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने एसपी से बातचीत की थी.

दलित युवती के साथ गैंगरेप रेप के इस मामले में हैवानियत की हदें पार हो गई थीं. रेप के बाद युवती की हत्या कर दी गई थी. इस केस में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन आरोपी नामजद थे. इस मामले में लोगों ने थाने के सामने 30 घंटे से अधिक समय तक धरना दिया था. आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर युवती के परिजनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. 

इस केस को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने प्रदेश सरकार और प्रशासन को निशाना बनाया था. परिजन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे. हालाकि इस मामले में पुलिस के दो कांस्टेबलों के खिलाफ नामजद मुकदमा होने के कारण एसपी तेजस्वी गौतम ने तत्काल दोनों को निलंबित कर दिया था. दो पुलिस कांस्टेबलों सहित तीन के खिलाफ गैगरेप ,हत्या, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की थीं. 



from NDTV India - India https://ift.tt/IhnsjtK

No comments