Breaking News

अवध रप स अमरक म परवश करन चह रह गजरत क जड क पकसतन न ईरन म बधक बनय

गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा के रहने वाले एक युगल ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बनाई थी लेकिन उसे ईरान में पाकिस्तान के एक एजेंट ने बंधक बना लिया है और उनकी रिहाई के लिए धन की मांग कर रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि इस संबंध में नरोदा इलाके के कृष्णानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि चूंकि यह घटना देश के बाहर हुई है, इसलिए अपराध शाखा ईरान में भारतीय दूतावास से साथ संपर्क करेगी ताकि जोड़े की रिहाई सुनिश्चित की जा सके. मांडलिक ने बताया कि दोनों की पहचान पंकज पटेल और उनकी पत्नी निशा पटेल के तौर पर हुई है, दोनों की उम्र 29 साल है.

जोड़े के परिवार द्वारा कृष्णनगर पुलिस के साथ साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाहते थे और पाकिस्तान के हैदराबाद के एक एजेंट के संपर्क में आए, जिसने उनके लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की.अधिकारियों ने बताया कि वे योजना के तहत ईरान के तेहरान पहुंचे, जहां पाकिस्तानी एजेंट उन्हें एक होटल में ले गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट और उसके साथियों ने पंकज पटेल की पिटाई की और उसका वीडियो परिवार को भेज जोड़े की रिहाई के लिए बड़ी रकम मांगी है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/h2upb81

No comments