Breaking News

"केजरीवाल प्रभाव": कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव गारंटी पर बोले राघव चड्ढा

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा का वादा पूरा करके अपनी एक और गारंटी पूरी कर दी है. इस बारे में राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी देश की सबसे युवा पार्टी से नोट्स ले रही है. राघव चड्ढा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से लागू की गई योजनाओं को सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल की गारंटी' के रूप में पेश किया था.

इस संबंध में राघव चड्ढा ने ट्विटर पर कहा, "केजरीवाल प्रभाव. भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारत की सबसे युवा पार्टी से नोट्स ले रही है. 'केजरीवाल की गारंटी' को सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने पेश किया था, और इस योजना को अब कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा लागू किया गया है."

इससे पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, यह कदम महिलाओं को सशक्त करेगा और उनकी बचत को बढ़ावा देगा.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "कर्नाटक में आज से हर महिला के लिए मुफ्त बस यात्रा - एक और गारंटी पूरी हुई! महिलाओं का सशक्तिकरण और आर्थिक बचत - हमारी जिम्मेदारी, उनका अधिकार, कांग्रेस सरकार निभाएगी."

कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद पांच 'मुख्य' गारंटियों को पूरा करने का वादा किया था. इनमें सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के 1,500 रुपये (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) दो साल (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (उचित प्रयाण) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की गारंटी शामिल थी.



from NDTV India - India https://ift.tt/TM1Yfa6

No comments